गहरी नींद में सोना पड़ा महंगा : महिला के घर से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हुए चोर

गहरी नींद में सोना पड़ा महंगा : महिला के घर से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हुए चोर

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 28 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहागढ़ में बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महिला घर में सो रही थी, इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसपैठ की और नगदी सहित सोना-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

चोरों ने घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 6 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया। सुबह जब महिला की नींद खुली तो कमरे और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh