रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला में ED ने सोमवार की सुबह राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापेमारी की है। यह कार्रवाई हरमीत खनूजा समेत उनके सहयोगियों और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर की गई है। ईडी अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर और महासमुंद के करीबन 9 ठिकानों पर छापा पड़ा है। ईडी की कुल 7 अलग-अलग टीमों ने तड़के सुबह एक साथ छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। फिलहाल ईडी अधिकारी मौके पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल अपकरणों की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि महासमुंद में कारोबारी जशबीर सिंह बग्गा के बसंत कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी की गई है। वह होंडा शोरूम के मालिक हैं। ईडी की टीम कारोबारी के घर दस्तावेजों की जांच कर रही है। दो गाड़ियों में ईडी अधिकारियों की टीम पहुंची है।

