अंतर्राज्यीय ठग गिरोह पर एक्शन : डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली- बुलंदशहर से गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय ठग गिरोह पर एक्शन : डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली- बुलंदशहर से गिरफ्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 30 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन अब कानून भी पूरी सख्ती से साथ कार्रवाई कर रहा है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी करने अंतर्राज्यीय गिरोह का रेंज साइबर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने 57 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में मुख्य आरोपी मनिंदर सिंह को दिल्ली-बुलंदशहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करवा लिया।

जांच में सामने आया है कि, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए फर्जी सिम कार्ड, वर्चुअल मोबाइल नंबर, कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया, ताकि पहचान छुपाई जा सके। फिलहाल, आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Chhattisgarh