बालोद(अमर छत्तीसगढ) 30 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बदमाशों ने मेला देखने पहुंचे कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनको गले और सिर पर गंभीर चोट आई है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा से 6 युवक का दल मेला देखने के लिए डौंडीलोहारा गए हुए थे। इस दौरान युवकों की दूसरे गुट से किसी बात को लेकर बहस हो गई. जिसके बाद गुस्साए बदमाशों ने युवकों पर चाकू से हमला कर दिया.
इस हमले में दल्लीराजहरा के वार्ड 16 पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य के पेट, गले और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

