सोजत के पावन धाम में नववर्ष पर बरसी धर्म की बयार: प्रवर्तक सुकन मुनि के महामांगलिक से गूंजा पावन धाम
मुक्ता मिश्री तिथि मार्गदर्शिका के 36वें संस्करण का हुआ विमोचन, ट्रस्ट ने किया समारोह लाभार्थी भामाशाह तालेड़ा का अभिनंदन
नववर्ष: आत्मचिंतन और संयम का पर्व – प्रवर्तक सुकन मुनि
संगठन में ही शक्ति है, बिखराव में विनाश: उपप्रवर्तक अमृत मुनि
ब्यावर से सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे पारस पंच राजू कुंकलोल के नेतृत्व में पहुंचे गुरु चरणों में
सोजत सिटी (अमर छत्तीसगढ) 1 जनवरी 2026:
मरुधरा की आध्यात्मिक राजधानी सोजत सिटी स्थित अस्थि कलश धाम’ में नववर्ष 2026 का आगाज आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के सैलाब के साथ हुआ। नववर्ष के शुभ-मांगलिक कार्यक्रम में संत शिरोमणि प्रवर्तक पूज्य श्री सुकन मुनि जी म.सा. और उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनि जी म.सा. के सानिध्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। करीब 1000 श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूज्य प्रवर्तक श्री ने नववर्ष का महामांगलिक श्रवण करवाया, जिससे पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। समारोह में युवा प्रणेता श्री महेश मुनि, उप प्रवर्तक श्री सन्मति मुनि, बालयोगी श्री अखिलेश मुनि, सेवाभावी श्री संदेश मुनि, डॉक्टर वरुण मुनि एवं श्री कथन मुनि सहित विशाल संत वृन्द उपस्थित रहे। कार्यक्रम का ओजस्वी और कुशल मंच संचालन डॉ. वरुण मुनि जी म.सा. ने किया, जिन्होंने अपनी वाकपटुता से समां बांधे रखा।
नववर्ष: आत्मचिंतन और संयम का पर्व है-प्रवर्तक सुकन मुनि उक्त विचार नववर्ष पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रवर्तक गुरुदेव श्री सुकन मुनि जी म.सा. ने कहा कि अंग्रेजी कैलेंडर का बदलना मात्र नववर्ष नहीं है, असली नववर्ष तब घटित होता है जब हमारे जीवन की दिशा बदलती है। नववर्ष आत्मचिंतन, संयम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। बीते वर्ष की भूलों से सीख लेकर हमें नए संकल्पों के साथ जीवन को उन्नत बनाना चाहिए। अशांति के इस दौर में सकारात्मक दृष्टि, शांत मन और धर्ममय जीवन ही सुखी रहने का मूल मंत्र है। गुरु मरुधर केसरी का जीवन हमें यही त्याग और तपस्या का संदेश देता है।”
संगठन में ही शक्ति है, बिखराव में विनाश: उपप्रवर्तक अमृत मुनि
तपस्वी रत्न, उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनि जी म.सा. ने ‘संगठन और एकता’ के सूत्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। अपने ओजस्वी प्रवचन में उन्होंने फरमाया: गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल जी म.सा. केवल एक संत नहीं, बल्कि श्रमण संघ के ‘भीष्म पितामह’ थे। उनका पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने और समाज को एक सूत्र में पिरोने में बीता। आज नववर्ष पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में बिखराव नहीं, बल्कि जुड़ाव के निमित्त बनेंगे। जैसे एक अकेली अंगुली कमजोर होती है, लेकिन मुट्ठी बन जाने पर वज्र समान हो जाती है, वैसे ही समाज की शक्ति ‘संगठन’ में निहित है।
साध्वी वृन्द का उद्बोधन:
समारोह में साध्वी श्री राजमती जी, साध्वी श्री प्रफुल्ला कंवर जी, साध्वी श्री प्रीति सुधा जी, साध्वी श्री कमल प्रभा जी और साध्वी श्री प्रतीक प्रभा जी ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन दिए, जिसमें उन्होंने नववर्ष को व्यसनों के त्याग और संस्कारों के रक्षण के रूप में मनाने की प्रेरणा दी।
पॉकेट कैलेंडर विमोचन और सम्मान समारोह:
समारोह के दौरान एक विशेष आकर्षण “मुक्ता मिश्री तिथि मार्गदर्शिका पॉकेट कैलेंडर” के 36वें संस्करण का विमोचन के रूप में रहा। इसका विमोचन श्री मोती जी बंब तमिलनाडु के साथ भारतवर्ष से आए मरुधर केसरी संस्थानों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सांचौर जिला न्यायाधीश श्री रामदेव जी सांधू और आहोर विधायक शंकर सिंह रावत ने भी विशेष रूप से शिरकत की और गुरु चरणों में वंदन किया।
भामाशाह का किया संघ ने बहुमान:
श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन गुरु सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आज के भव्य आयोजन के लाभार्थी श्री चंद्रप्रकाश तालेड़ा (चावण्डिया-चेन्नई) का शॉल, माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता,भामाशाह पारस पंच,उदारमना समाज सेवी राजू भाई कुंकलोल, साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री,वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जैन,लायंस क्लब प्रमुख उत्तम भंडारी,महावीर इंटरनेशनल प्रमुखा समाज सेविका मंजू पंच को प्रवर्तक एवं उप प्रवर्तक श्री ने आशीर्वाद दिया संघ ने सभी संघ प्रमुखों का बहुमान कर अभिनंदन किया।
देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु
समारोह में नववर्ष महामांगलिक लेने नरेश बोहरा, आनन्दमल छल्लानी, उत्तम चंद गोठी, राजेंद्र बोहरा, सी महावीर भंडारी, अशोक कोठारी, महावीर गादिया, विमल मुथा, संपत कोठारी, मोती बंब, जवरीलाल कटारिया, रतन मुथा, तख़तराज बाफना, अशोक धोका, महावीर मुथा, नवरतनमल गुंदेचा, प्रसन्न सिंघवी, गौतम दक, पदम दुग्गड, चैनराज दुग्गड, विजयराज गांधी, हुकमीचंद संचेती, ज्ञानचंद हिरण, अनिल भंसाली, हरीश बोहरा सहित देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं का अभिनन्दन ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तालेड़ा, सचिव राजेश कुमार तालेड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल संचेती, केवलचन्द धोका, सहसचिव एम. विकास धोका, दिनेश भलगट, संगठन सचिव मंगलचंद मुणोत, प्रचार-प्रसार सचिव प्रवीण बोहरा, ललित कुमार पगारिया, सुरेश बलाई, पदमचंद धोका, राजेश कोरीमुथा, शांतिलाल सुराणा आदि ने किया। इस अवसर पर जोधपुर, बिलाड़ा, जैतारण, सोजत रोड़, पाली, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलोर, मुंबई सहित प्रांतों से सैकड़ों गुरुभक्त मौजूद रहें।
कल होगा भव्य आयोजन
ट्रस्ट के सचिव राजेश कुमार तालेड़ा ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण कल, 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाला भव्य कार्यक्रम होगा। इस दिन मरुधर केसरी श्री मिश्रीमल जी म.सा. का 42वां पुण्य स्मरण नमन समारोह और वरिष्ठ प्रवर्तक श्री सुकनमल जी म.सा. का 80वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कल के कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार प्रातः 9:15 बजे : ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रातः 9:30 बजे: गुरुदेव मरुधर केसरी के दरबार का अनावरण और नमन वन्दन समारोह शुरू होगा।

