तेरापंथ संघनायक गुरुदेव महा श्रमण जी नव वर्ष महामांगलिक में उमड़े श्रद्धालु… ब्यावर से भामाशाह पारस पंच समाज सेवी राजू कुंकलोल के नेतृत्व में पहुंचा विशेष दल सहित सैकड़ों श्रद्धालु

तेरापंथ संघनायक गुरुदेव महा श्रमण जी नव वर्ष महामांगलिक में उमड़े श्रद्धालु… ब्यावर से भामाशाह पारस पंच समाज सेवी राजू कुंकलोल के नेतृत्व में पहुंचा विशेष दल सहित सैकड़ों श्रद्धालु

(प्रकाश जैन)

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 1 जनवरी ।
तेरापंथ संघ के जैनाचार्य प्रवर गुरुदेव महा श्रमण जी नव वर्ष2026 के दिव्य महा मांगलिक श्रवण हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो श्रद्धालु उमड़ गुरुवार शुभ मुहूर्त 11:21 पर पूज्य गुरुदेव महा श्रमण जी ने अपने मुखारविंद से महा मांगलिक दिव्य देशना का आगाज नवकार महामंत्र के सामूहिक उद्घोषों से किया।

लगभग 16 मिनिट तक गुरु गुरु वाणी की बरखा हुई जिसने श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने गहरे गोते लगाते हुए पूरी तल्लीनता एवम श्रद्धा आस्था से श्रवण कर धन्य हुए।


इस अवसर पर ब्यावर से एक विशेष दल प्रदेश के प्रमुख भामाशाह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पारस पंच एवं समाज सेवी परम गुरु भक्त राजू भाई
कुंकलोल के नेतृत्व में बर पहुंचा और पूज्य गुरु भगवन के दिव्य महामांगलिक से सराबोर होकर एक स्वर में पूज्य गुरुदेव महाप्रज्ञ एवम पूज्य महा श्रमण जी के खूब जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय दिया।

इस मौके साधुमार्गी शांत क्रांति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जैन, समाज सेवी उत्तम भंडारी,कमल छाजेड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

Chhattisgarh