पिपलिया बाजार राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 2 जनवरी।
संघ नायक गुरुदेव प्रिय दर्शन मुनि म. सा.ने जैन स्थानक पिपलिया बाजार जैन स्थानक में धर्म सभा में फरमाया – भाग्यशालियों एडजेस्ट होना आना चाहिए।आप किसी से एक लाख रुपए मांगते थे,सामने वाले ने हाथ खड़े कर दिए, वो अगर 50 हजार देना चाहता है तो भी आप 50 हजार ग्रहण कर लेंगेl
बेटे की शादी नहीं हो रही हो तो अन्य समाज की बेटी लानी पड़े तो भी लेकर आ जाएंगे l गैंग्रीन आदि रोग हो जाने पर अंगूठा आदि कटवाना पड़े, तो भी कटवा देते हैं l तो फिर परिवार के संबंधों को निभाने में आप एडजेस्ट क्यों नहीं कर पाते हैं l
अहंकार को त्यागे परिवार को संभाले
संघ नायक सुदर्शन मुनि सा ने अपने ओजस्वी प्रवचन में कहा इंसान का अहंकार उसे एडजेस्ट नहीं करने देता। इंसान को परिवार में रहने की कला आना सबसे जरूरी हैl क्योंकि सिद्ध भगवान का स्वरूप तो एक ज्योति में अनेक ज्योति रूप में विराजमान हैl अगर यहां पर एडजेस्ट नहीं कर पाए तो वो सिद्ध अवस्था आपको कैसे प्राप्त होगीl
उन्होंने इतिहास की झरोखों में ले जाते हुए कहा कि महाशतक श्रावक की पत्नी रेवती शराब पीती थी,मांस खाती थी,मगर उसको उन्होंने बाहर नहीं निकाला,सोचा कि अगर मैं इसको बाहर निकालूंगा तो बाहर जाकर यह और ज्यादा स्वच्छंद हो जाएगीl आप इतना नहीं कर सकते तो भी थोड़ा तो एडजेस्ट करेंl आप अपनी प्रकृति व प्रवृत्ति को नहीं सुधर पाए, तो फिर किसको सुधार सकेंगेl
अगर निभना और निभाना नहीं आया तो परिवार की गाड़ी आगे बढ़ाने वाली नहीं है।मैं यह नहीं कहता कि असंयम को, विकृति को, दुराचार को एडजेस्ट कर लो, मगर जो सही हो वो तो एडजेस्ट करना हो जाना चाहिएl याद रखें यदि आज आप बड़ों को निभाएंगे तो कल आपको भी कोई निभाने वाले भी मिलेंगे l
संसार में प्रेम, प्यार, स्नेह से रहे l यही सबसे बड़ा धर्म है l इस दिशा में पुरुषार्थ हो पाया तो यत्र – तत्र – सर्वत्र आनंद की आनंद होगाl
कल शनिवार के दिवस को “निवी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
युवाओं का धर्म के प्रति बढ़ा रुझान
संघनायक श्री के ब्यावर प्रवास के दौरान युवा वर्ग का धर्म ध्यान के प्रति गहरा रूझान बढ़ा है। इस कड़ाके की ठंड में युवा चेता मनोज हींगड, अंकुश बोहरा, ज्ञानचंद बोहरा ने गुरुवार रात्रि पौषध व्रत की आराधना कर पूरी रात जैन स्थानक में साधना आराधना में बिताई।
संघ नायक पहुंचे कुंदन नगर,कल बरसेगी जिनवाणी
संघ अध्यक्ष महेंद्र सांखला एवम प्रज्ञा मित्र समिति अध्यक्ष रतनलाल भंसाली ने बताया की संघनायक अपने सहयोगी संतों के साथ शुक्रवार सवेरे लगभग 10:30 बजे जैन स्थानक से विहार कर एक जुलूस के रूप न नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कुंदन नगर स्थित प्राज्ञ भवन में मंगल प्रवेश किया।श्रद्धालु श्रावक भक्तों ने उन्हें जय जयकारों के बीच मंगल प्रवेश कराया। संघ नायक का कल प्रवचन सवेरे 9:00 बजे कुंदन नगर प्राज्ञ भवन में होगा।

