रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 3 जनवरी। शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शनिवार की शाम जेल से रिहा हो गए हैं। बाहर आने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल ने जेल से परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को नमन किया।
जिसके बाद पूर्व सीएम श्री बघेल ने खुद गाड़ी चलाकर उन्हें ले गए। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेसी ढोल- नगाड़े और फूल- मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
जेल से बाहर आने के बाद चैतन्य बघेल ने कहा कि, न्याय देर से मिला लेकिन जरूर मिला। आरोपों पर उन्होंने कहा कि, मामला कोर्ट में है और मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं है। वहीं जेल से बाहर आने पर उन्होंने खुशी जताई है।

