फ्लड लाइट राजनांदगांव फुटबॉल लीग: पद्मावती यामाहा, ईज्जी हार्डवेयर की जीत, तीसरा मुकाबला रहा ड्रॉ

फ्लड लाइट राजनांदगांव फुटबॉल लीग: पद्मावती यामाहा, ईज्जी हार्डवेयर की जीत, तीसरा मुकाबला रहा ड्रॉ

 
राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 3 जनवरी। रात्रिकालीन फूडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एबिस एक्सपोर्ट्स के डायरेक्टर तनाज अजीज अली ने प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी का अनावरण किया और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा “खेल से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। सभी को खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”


    तीसरे मुकाबले में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि “मैं भी आप लोगों की तरह खेलते हुए ही बड़ा हुआ हूं। खिलाड़ियों के बीच आकर अच्छा लगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा अतिथि मोनू बहादुर सिंह का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। आयोजन समिति के परवेज खान, युवराज सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, जिससे स्वस्थ समाज और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है।


रात्रिकालीन फ्लड लाइट राजनांदगांव फुटबॉल लीग के तहत दिनांक 04 जनवरी को दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। निर्धारित शेड्यूल इस प्रकार है —
शाम 5:00 बजे
मॉर्निंग 11 बनाम अमृत स्ट्राइकरज़
शाम 6:10 बजे
बोरिंग एफसी बनाम गुरुदेव एफसी
शाम 07:10 बजे
अपना मार्ट योद्धाज बनाम री-यूनाइटेड एफसी
शाम 08: 20 बजे
पद्मावती यामाहा बनाम हिंदू युवा मंच।

Chhattisgarh