बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 3 जनवरी। PLGA बटालियन कमांडर बड़से सुक्का उर्फ बारसे देवा (DK SZCM) सहित CPI (माओवादी) के 20 अंडरग्राउंड कैडरों ने तेलंगाना DGP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी के वरिष्ठ नेता कंकनाला राजी रेड्डी उर्फ वेंकटेश (SCM) भी मुख्यधारा में लौटे। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने कुल 48 हथियार जमा किए हैं। इसके अलावा 20 लाख 30 हजार रुपये कैश भी जमा किया है।
जमा किए गए हथियारों में 2 LMG, 1 US-made Colt राइफल, 1 इजरायली Tavor, 8 AK-47, 10 INSAS, 8 SLR, 4 BGL, 11 सिंगल-शॉट हथियार,
2 ग्रेनेड, 1 एयर गन और 2,206 राउंड गोला-बारूद शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इसे PLGA और तेलंगाना स्टेट कमेटी के अंत की दिशा में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

