बिलासपुर के बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग : आग की भीषण लपटों को देखते हुए लोगों में दहशत, रह- रहकर हो रहा ब्लास्ट

बिलासपुर के बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग : आग की भीषण लपटों को देखते हुए लोगों में दहशत, रह- रहकर हो रहा ब्लास्ट

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोपका क्षेत्र के बिजली सब स्टेशन में भीषण आग लग गई है। सब स्टेशन से आग की भयंकर लपटें उठ रहीं हैं. वहीं दमकल विभाग आगे बुझाने की जद्दोजहत में लगा हुआ है। फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं आग लगने का कारण सामने निकलकर नहीं आया है। यह सरकंडा, मोपका के कुटी पारा स्थित सब स्टेशन की घटना।

मिली जानकारी के अनुसार, मोपका के बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर में ऑयल डालने के बाद लीकेज से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग की भीषण लपटों को देखते हुए लोगों में दहशत है। दमकल की टीमों ने ब्लास्ट होने की संभावना को देखते हुए भीड़ को हिदायत दी है कि, वे आग वाली जगह से दूर रहें।

Chhattisgarh