पुजारी पुरोहित संघ द्वारा रामानंदाचार्य जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया

पुजारी पुरोहित संघ द्वारा रामानंदाचार्य जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 6 जनवरी। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं आकाश शर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनो राम जानकी बाला बाबा मंदिर में पुजारी पुरोहित संघ की आवश्यक बैठक अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी प्रदेश सचिव डोमन दास महाराज, जिला प्रभारी निखिल दास वैष्णव के गरिमामयी उपस्थिति के मध्य उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक में सर्वसम्मति से पुजारी पुरोहित संघ द्वारा धर्मोद्धारक आनंद भास्कर अनंत श्री विभूषित श्री आचार्य सम्राट जगतगुरू स्वामी श्री रामानंदाचार्य जी महाराज का 726वां जयंती महोत्सव शनिवार को मनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने बताया कि विलोप्त होते हुए वेद पुराणो उपनिषदो को अपनी लेखनी के द्वारा उन्हें स्थापित किया ।

बैठक का संचालन युगल किशोर वैष्णव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, अभिषेक चौबे द्वारा किया गया ।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री देवकुमार निर्वाणी, डोमन दास महाराज, निखिल दास वैष्णव, आकाश शर्मा, विवेक त्रिपाठी, युगल वैष्णव, भोलादास वैष्णव, अभिषेक चौबे, ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, रेवती रमन वैष्णव।

Chhattisgarh