ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 7 जनवरी।
प्रदेश में सुख शांति सद्भावना के संदेश को लेकर ब्यावर के 71 युवा प्रदेश के तीर्थ स्थलों यात्रा साइकिलों से आज शुक्रवार को कुच करेंगे।यह यात्रा 03 दिवसीय होगी।यात्रा को नगर के प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुख गण जैन ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे।
जीतो यूथ एवं जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल ब्यावर के सयुक्त तत्वाधान में 03 दिवसीय साइकल तीर्थ यात्रा का आगाज ब्यावर के मेवाड़ी गेट बार बाबा रामदेव मंदिर से होगा। शुक्रवार सवेरे 7:15 बजे बाबा रामदेव मंदिर स्थित श्री नाकोड़ा भैरव देव एवं सभी प्रतिमाओं के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद लेकर यह जत्था अजमेर जैन दादाबाड़ी के लिए कुछ करेगा।
यात्रा संयोजक पीयूष रांका एवं जीतो यूथ अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल ने एक जानकारी में बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अमन चैन सुख शांति एवं सद्भावना को लेकर है यह दल अजमेर में प्रसिद्ध जैन तीर्थ जैन दादाबाड़ी,जैन तीर्थ नारेली,श्री सोडा बालाजी,जैन दादावाड़ी मालपुरा, श्री डिग्गी कल्याण जी जायेंगे। 08 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित यात्रा की तैयारियों हेतु संस्थाअध्यक्ष पीयूष रांका,सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, मोहित कुम्मठ एवम प्रवीण मकाणा के नेतृत्व में यात्रा की तैयारिया जोरों शोरो से चल रही हैं।

