रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 जनवरी। झारखंड शराब घोटाले मामले में केडिया डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को ACB की टीम ने गोवा से गिरफ्तार किया है। वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। झारखंड शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ACB को नवीन केडिया की तलाश थी।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड शराब घोटाले मामले में ACB को कारोबारी नवीन केडिया की तलाश थी। उन पर पहले से ही गिरफ्तारी वारंट जारी था. जिसके बाद से वे कई महीनों से फरार चल रहे थे। लंबी खोजबीन और तकनीकी निगरानी के बाद ACB की टीम ने गोवा में छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ACB की टीम नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची रवाना होगी। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जा सकती है।

