ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 9 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में रेड रिबन एवं राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल में पीड़ित की जान बचाने के लिए सीपीआर व फर्स्ट एड जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीपी आर प्रक्रिया की जानकारी के साथ जीवन बचाने के टिप्स दिए
कार्यक्रम में फिजिशियन डॉ संजय शर्मा,नर्सिग अधिकारी रेशमा पटेल, गजपाल सिंह ने छात्राओं को सीपीआर प्रक्रिया की जानकारी व हुए अचानक कार्डियक अरेस्ट आने, पानी में डूबने, बिजली का करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं में पीड़ित का जीवन बचाने के लिए प्रायोगिक डेमो भी प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढ़ा ने अचानक दुर्घटना होने पर सावधानी बरतते हुए इन तकनीकों का इस्तेमाल करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन प्रभारी निधि पंवार एवं डॉ. रीना कुमारी ने किया ।


