छत्तीसगढ़ शासन में नई नियुक्ति : IAS अमिताभ बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त, उमेश- शिरीष होंगे राज्य सूचना आयुक्त

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन को छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इसी तरह, सचिव स्तर से रिटायर्ड आईएएस उमेश अग्रवाल और सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. शिरीषचंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति दी गई है।

शुक्रवार को देर रात इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से यह नियुक्ति मान्य होगी। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त नियुक्ति केन्द्रीय सूचना आयोग में केन्द्रीय सूचना आयुक्त,सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की पदावधि, वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य निबंधन और शर्तों के अधीन होगी।

Chhattisgarh