ब्यावर से निकली साइकल यात्रा मालपुरा जैन दादावाड़ी पहुंची, भव्य अगुवाई, हुआ स्वागत… ब्यावर से गए विशेष दल ने जैन तीर्थ नारेली में किए दर्शन भक्ति

ब्यावर से निकली साइकल यात्रा मालपुरा जैन दादावाड़ी पहुंची, भव्य अगुवाई, हुआ स्वागत… ब्यावर से गए विशेष दल ने जैन तीर्थ नारेली में किए दर्शन भक्ति

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) ,11 जनवरी ।

समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवम प्रदेश में शांति एवं सदभाव के दिव्य संदेश का अलख जगाने हेतु ब्यावर से गया 71 साइकल यात्रियों का जत्था शनिवार रात जैन दादावाड़ी मालपुरा पहुंचा। दल की मालपुरा के जैन जैनेतर श्रद्धालु भक्तों ने भव्य अगुवाई कर जोरदार स्वागत एवम अभिनंदन किया।स्वागत से अभिभूत एवम पुलकित और प्रफुल्लित दिखाई दिए यात्रीगण।
03 दिनों में 170 किलोमीटर की यात्रा कर गांव गांव ढाणी ढाणी में जिन धर्म का डंका बजाया….
यात्रा से जुड़े जिले के ख्यातनाम भामाशाह समाज सेवी महेंद्र रांका एवं समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि जीतो यूथ ब्यावर एवं जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल ब्यावर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 03 दिवसीय साइकिल यात्रा में 71 यात्रियों ने 03 दिन में 170 किलोमीटर की यात्रा कर अनेक तीर्थों के दर्शन,पूजा अर्चना,भक्ति आराधना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना के साथ जैन जैन धर्म का दिव्य डंका बजाया।


इन तीर्थों के किए दर्शन पूजा अर्चना…
दल ने ब्यावर जैन दादावाड़ी से अजमेर जैन दादावाड़ी,जैन तीर्थ नारेली, जैन तीर्थ तिहारी, जैन दादावाड़ी मालपुरा,श्री सोडा बालाजी श्री डिग्गी कल्याण जी की 03 दिनों में 170 किलोमीटर की सामूहिक साइकल यात्रा कर पुण्य कमाया।


आज किया बहुमान,जैन समाज एवम सामाजिक संगठनों ने
यात्रा से जुड़े श्री वीर जैन संघ के सह मंत्री अभिषेक रूनीवाल एवं युवा समाज सेवी विभोर रांका ने बताया कि श्री जैन दादावाड़ी मालपुरा में आज रविवार सभी साइकल यात्रियों का दोनों संस्थाओं के तत्वाधान में प्रशासनिक अधिकारियों संघ प्रमुखों, राजनेताओं, पत्रकारों के नेतृत्व में स्वागत कर बहुमान किया गया।बहुमान समारोह से पूर्व ब्यावर से गए भक्त एवम साइकल यात्री प्रदेश की ख्यातनाम श्री जैन दादावाड़ी मालपुरा में परमात्मा एवं श्री दादा गुरुदेव की
पूजा अर्चना,सेवा,भक्ति आराधना कर सामूहिक आरती में शिरकत की।

इस अवसर पर ब्यावर से गए विशेष दल के साथ साइकल यात्री प्रभु एवम श्री दादा गुरु की भक्ति कर श्री दादा गुरुदेव को रिझाया।
मेवाड़ी गेट से रवाना हुआ विशेष जत्था,समूचे क्षेत्र गूंज उठा नवकार महामंत्र के उद्घोष से,गूंजे श्री पार्श्व भैरव के जयकारे…
साइकिल यात्रा के सम्मान व अभिनंदन हेतु ब्यावर के मेवाड़ी गेट स्थित लोक देवता श्री बाबा रामदेव मंदिर से आज रविवार अल सवेरे समाजसेवी महेंद्र रांका प्रकाश जैन एवम सुश्राविका संतोष देवी जी* रांका के नेतृत्व में 100 सदस्यों का एक विशेष दल बसों एवं कारों से जैन दादावाड़ी मालपुरा रवाना हुआ।

इस मौके पर ब्यावर के लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक वीर संघ के पूर्व महामंत्री श्री दुलीचंद मकाणा ने जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी एवं गुरु भगवंतों की जयकारे लगाकर इस जत्थे को सामूहिक नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों के बीच रवाना किया।

इस विशेष जत्थे में नगर के अनेक धार्मिक,सामाजिक एवम राजनेतिक दलों के प्रमुख गण के साथ महिला मंडल की प्रमुख श्राविकाएं भी प्रसिद्ध जैन तीर्थ जैन दादावाड़ी मालपुरा पहुंचा।

यात्रा संयोजक युवा समाज सेवी पीयूष रांका,नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा के परम भक्त मोहित कुमठ व परम गुरु भक्त युवाचेता प्रवीण मकाणा जीतो यूथ विंग के सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल ने बताया कि 170 किलोमीटर की साइकल यात्रा कर सभी यात्रियों में एक नया उत्साह,उमंग छाया हुआ है।

सभी में नई ऊर्जा एवम स्फूर्ति का संचार हुआ है। सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन,पूजा, भक्ति,आराधना कर सभी यात्रीगण अभिभूत एवम पुलकित है। अभिनंदन एवम बहुमान समारोह में संस्था के सदस्य गण पूरे सेवा भावनाओं से जुटे हुए पाएं गए प्राप्त जानक शनिवार देर रात से ब्यावर से श्रद्धालु भक्तों के अलग अलग दल कारों के माध्यम से मालपुरा पहुंचने सिलसिला लगातार बना रहा। उधर जयपुर से प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप जैन अपने सहयोगियों के साथ मालपुरा पहुंचे।

Chhattisgarh