दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) जिला नीमा इकाई के सौजन्य से समीपस्थ ग्राम धमधा में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आर.पी. गुप्ता(जनरल एवं एनोरेक्टल सर्जन), डॉ. दीपक सिन्हा( हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. संगीता पात्रे( स्त्री रोग), डॉ. राकेश अग्रवाल एवं डॉ. नवीन कौशिक ( जनरल फिजिशियन) तथा नीमा छत्तीसगढ़ के चिकित्सकगण डॉ. आर.के. भुवाल(अध्यक्ष), डॉ. विमल साहू, डॉ. एल.पी. हिरवानी, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. उमेश गांधी ने अपनी सेवाएं दी।
ज्ञातव्य हो कि मरीजों के लिए पूर्णतः निःशुल्क आयोजित इस शिविर में लगभग 90 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया।
मरीजों को आवश्यक सलाह दी गई तथा प्राथमिक दवाइयों तथा चश्मे का निःशुल्क वितरण किया गया। धमधा तथा आस पास के ग्रामीणों ने इस शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ की नीमा इकाई की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं नियमित अंतराल में इस तरह के शिविरों के आयोजन करते रहने हेतु आग्रह किया।

ग्रामीणों के इस अनुरोध को नीमा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. आर. के. भुवाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अंचल में अन्य स्थानों पर शिविरों के आयोजन हेतु सहमति दी।
उल्लेखनीय है कि ग्राम धमधा स्थित नवनिर्मित जीवन रेखा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में यह शिविर आयोजित किया गया था।
नीमा छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने उक्त हॉस्पिटल के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

