ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी : बेसमेंट में घुसकर 25 किलो चांदी के साथ ढाई लाख रुपए पार, जांच में जुटी पुलिस

ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी : बेसमेंट में घुसकर 25 किलो चांदी के साथ ढाई लाख रुपए पार, जांच में जुटी पुलिस

अभनपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने 50 लाख से अधिक के चांदी और नगदी रकम की चोरी कर ली है। घटना से गोबरा नवापारा के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

गोबरा नवापारा के गिट्टीपारा स्थित कमलेश ज्वेलर्स के बेसमेंट में घुसकर अज्ञात चोरों ने लगभग 25 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए नगदी रकम की चोरी कर ली। यह चोरी इसलिए भी हैरतअंगेज है क्योंकि दुकान के साथ ही दुकान संचालक का घर भी जुड़ा हुआ है। मामले की जानकारी दुकान संचालक को आज सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं। मामले में संदिग्धों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलावा भेजा गया है। इतनी बड़ी चोरी की घटना से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

Chhattisgarh