पंचायत सचिव की शर्मनाक करतूत : अपनी ही भतिजी के साथ किया दुष्कर्म, FIR के बाद हुआ फरार

पंचायत सचिव की शर्मनाक करतूत : अपनी ही भतिजी के साथ किया दुष्कर्म, FIR के बाद हुआ फरार

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पंचायत सचिव का घिनौनी करतुत सामने आई है। जहां पंचायत सचिव और रिश्ते में चाचा ने अपनी भतिजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, जयनगर थाना क्षेत्र के पंचायत सचिव ने रिश्ते में अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पर आरोपी पंचायत सचिव व रिश्ते में चाचा के विरुद्ध पास्को एक्ट व अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है। FIR की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh