शहर का युवा इरफान कुरैशी औद्योगिक डेटा साइंस और शोध-आधारित तकनीकी कार्य में सक्रिय

शहर का युवा इरफान कुरैशी औद्योगिक डेटा साइंस और शोध-आधारित तकनीकी कार्य में सक्रिय

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 16 जनवरी।

शहर के युवा तकनीकी पेशेवर इरफान कुरैशी वर्तमान में औद्योगिक डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे जमीनी औद्योगिक समस्या ओं पर रिसर्च-आधारित और डेटा-आधारित समाधान विकसित करने से जुड़े कार्यों में संलग्न हैं, जहाँ वास्तविक प्लांट कंडीशन्स और फील्ड लेवल डेटा का उपयोग किया जाता है।

इरफान कुरैशी का कार्य मुख्य रूप से रियल टाइम डेटा एनालिटिक्स, कंप्यूटर विज़न और मशीन लर्निंग आधारित प्रणालियों पर केंद्रित है। उनके द्वारा विकसित तकनीकी समाधानों का उद्देश्य औद्योगिक प्रक्रियाओं में होने वाली संभावित तकनीकी गड़बड़ियों की पूर्व पहचान (प्री-फेल्योर डिटेक्शन) करना है ।

जिससे अनियोजित डाउनटाइम को कम करने, प्रक्रिया मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने और ऑपरेशनल निर्णयों को डेटा आधारित बनाने में सहायता मिलती है। इन प्रणालियों को चरणबद्ध तरीके से विकसित कर फील्ड ट्रायल और लाइव ऑपरेशन के अनुरूप तैयार किया गया है।

यह तकनीकी एवं शोध कार्य आईआईटी भिलाई की इंडस्ट्री ओरिएंटेड रिसर्च दृष्टि के अनुरूप किया गया है। परियोजना को संस्था न के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया, जबकि अकादमिक मार्गदर्शन डॉ. गगन राज गुप्ता एवं डॉ. विष्वेश जटाला द्वारा प्रदान किया गया। इस सहयोग में शोध को सीधे औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ने पर विशेष जोर रहा।

परियोजना का फील्ड लेवल क्रियान्वयन भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के बार एंड रॉड मिल (BRM) जैसे बड़े औद्योगिक परिवेश में किया गया, जहाँ औद्योगिक प्रशासन और इंजीनियरिंग टीमों के साथ मिलकर सिस्टम डिज़ाइन, लाइव डेटा वैलिडेशन, फील्ड ट्रायल, सिस्टम इंटीग्रेशन और ऑपरेशनल डिप्लों यमेंट जैसे चरण पूरे किए गए।

शहर से निकलकर BSP के BRM जैसे बड़े औद्योगिक संयंत्र में कार्य करना और आईआईटी भिलाई के अकादमिक एवं शोध मार्गदर्शन के अंतर्गत तकनीकी समाधान विकसित करना यह दर्शाता है कि स्थानीय युवा भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्था नों में रिसर्च-आधारित, व्यावहारिक और प्रभावी तकनीकी कार्यों के माध्यम से अपने शहर का नाम ऊँचा कर सकते हैं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

इरफान कुरैशी के पिता दुर्ग जेल विभाग में चीफ साहब के पद पर वर्तमान में सेवाएँ दे रहे हैं और उन्हें उनकी प्रशासनिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की यह पृष्ठभूमि इरफान कुरैशी के पेशेवर दृष्टिकोण और कार्य-शैली में भी परिलक्षित होती है।

Chhattisgarh