खेमिन यादव निगम के वरिष्ठ सभापति एवं संदीप बघेल कनिष्ठ सभापति

खेमिन यादव निगम के वरिष्ठ सभापति एवं संदीप बघेल कनिष्ठ सभापति

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 16 जनवरी। छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 (2) में वर्णित प्रावधान अनुसार अध्यक्ष की अनुपस्थिति में निगम के सम्मिलनों की अध्यक्षता करने निर्वाचित पार्षदों में से प्रति वर्ष 02 निर्वाचित पार्षदों की एक नामावली घोषित करेगा।

उक्त नियम के तहत निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिहं पारस वर्मा ने महापौर मधुसूदन यादव की अनुशंसा पर वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती खेमीन यादव को वरिष्ठ सभापति एवं वार्ड नं. 12 के पार्षद संदीप बघेल को कनिष्ठ सभापति नामावली घोषित किया है।

श्रीमती यादव को वरिष्ठ सभापति एवं श्री बघेल को कनिष्ठ सभापति चयन होने पर महापौर श्री यादव सहित अध्यक्ष श्री वर्मा एवं महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों व पार्षदों ने उन्हें बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

Chhattisgarh