नक्सल हथियार डिपो में बड़ा छापा : सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाया हुआ 82 बीजीएल सेल किया जब्त

नक्सल हथियार डिपो में बड़ा छापा : सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाया हुआ 82 बीजीएल सेल किया जब्त

नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 जनवरी। अबूझमाड़ के आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल से 82 नग बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। बरामद बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर रखी गई थी।

सुरक्षा बल की इस सफलता से बड़ी अनहोनी टल गई है। इसके साथ सुरक्षा बलों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Chhattisgarh International