ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 21 जनवरी।
श्री अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन के ब्यावर जिला अध्यक्ष की कमान भाजपा नेत्री समाजसेविका एडवोकेट ललिता जालान को सौंपी गई है।
इस आशय की घोषणा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने की।प्रदेश अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने नगर की एक और समाजसेविका टिंवंकल अग्रवाल को जिला महासचिव का दायित्व दिया है दोनों को इस आशय की जानकारी एक पत्र द्वारा दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीमति जालान एवम श्रीमति अग्रवाल को संगठन के विकास एवम उन्नयन में सेवा समर्पित भावना से कार्य करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज में समानता का व्यवहार कर संगठन को मजबूती बनाने पर बल दिया।
नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दोनों सामाजिक नेत्रियों के मनोनयन पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है।


