समाज सेवी ओमप्रकाश भंसाली को रिको हाउसिंग विकास समिति के अध्यक्ष की कमान

समाज सेवी ओमप्रकाश भंसाली को रिको हाउसिंग विकास समिति के अध्यक्ष की कमान


समिति के चुनाव कार्यक्रम में ख्यातनाम भामा शाह इंदरसिंह बागावास, प्राज्ञ जैन समिति अध्यक्ष रतन भंसाली,डॉ बजरंग सिंह,लक्ष्मीचंद भंसाली,सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित,जे पी शर्मा,मोहित भंसाली,कपूर गादिया,वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ जैन,विजय बहादुर,दिनेश जैन सहित विकास समिति के सदस्य गण सहित कोलोनी के निवासी उपस्थित थे।


भंसाली बोले कार्यकारिणी की घोषणा जल्द,विकास को रहेंगे समर्पित
संस्था के नव नियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश भंसाली ने बताया कि वे बहुत जल्द अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूपेण समर्पित रहेंगे। कॉलोनी के विकास हेतु वे स्वयं अपने स्तर पर एवम क्षेत्र के निवासियों के साथ मूल भूत सुविधाओ को मुहैया कराने हेतु ब्यावर जिला प्रशासन से पुरजोर मांग करेंगे। पूरा क्षेत्र साफ सुथरा एवं नगर की अद्भुत कॉलोनी बने यह उनका उद्देश्य रहेगा।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,मनोज बड़ोला
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh