ब्यावर की नन्ही बेटी मनस्वी सोनी ने जयपुर में लहराया परचम, महज 07 साल की उम्र में बनी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट

ब्यावर की नन्ही बेटी मनस्वी सोनी ने जयपुर में लहराया परचम, महज 07 साल की उम्र में बनी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट

(प्रकाश जैन)

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 21 जनवरी।
ब्यावर की नन्ही बेटी ने सूबे की राजधानी जयपुर में में मात्र 07 वर्ष की उम्र गाड़े सफलता के झंडे, लहराया परचम,दिखाया कमाल। कब्जा किया गोल्ड मैडल पर।

मनस्वी सोनी पुत्री डॉ.आशीष सोनी (चांदमल मोदी हॉस्पिटल) ने नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बनकर परिवार समाज एवम जिले का नाम रोशन किया।
मनस्वी ने महज 07 वर्ष की उम्र में नेशनल पैंथर ओपन कराटे चैंपियनशिप, जयपुर में हिस्सा लेकर नगर का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाकर अपनी काबिलियत सिद्ध की। यही नहीं नन्ही मनस्वी ने एक साथ 02 पदक जीतकर कामयाबी के झंडे गाड़े।


आयोजित प्रतिस्पर्धा में 400 से अधिक प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में नन्ही मनस्वी ने कुमिते में गोल्ड व काता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर खलबली मचाते हुए अपने जिले का पूरे प्रदेश में परचम लहराया।
मनस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच जितेंद्र कुमार जोधावत एवं अपने मात पिता को दिया।मनस्वी ने कोच जोधावत के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में दक्षता प्राप्त कर इस मुकाम को पाया।


मनस्वी की इस अदुभद उपलब्धि पर परिवार,समाज एवम शहर में खुशी एवम उमंग की लहर दौड़ गई है।
मनस्वी का किया स्वागत,सम्मान पाकर हुई अभिभूत
सूबे की राजधानी में अपना कमाल धमाल दिखाने वाली इस नन्ही खिलाड़ी का ब्यावर पहुंचने पर ढोल ढमाकों एवम पुष्प वर्षा के साथ अगुवाई करते हुए मनस्वी के आवास स्थित कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया।

अपनों से स्वागत एवं सम्मान पाकर नन्ही सरकार खूब प्रफुल्लित पुलकित एवम अभिभूत दिखाई दी।

स्वागत करने वालों में श्री जसोल मातारानी ब्यावर धाम की उपासिका सुनीता दाधीच, डॉ संदीप बाघ,समाज सेवी प्रकाश जैन, पंकज लोढ़ा,पुष्पेंद्र, नीरू, ज्योति,सुरेंद्र लोढ़ा, डॉ आशीष जैन, सहयोगी परिवार जन,क्षेत्रवासी थे।

मनस्वी के कोच ने इस नन्ही खिलाड़ी की खूब पीठ थप थपा कर हौंसला अफजाई की। इस मौके पर सोनी परिवार के मुखिया एवम मनस्वी के दादा राजेंद्र एवम दादी शकुंतला ने अपनी लाडली पोती के कमाल पर खुशी जताते हुए उसे खूब प्यार किया लाड़ लड़ाया,दादा राजेंद्र की आंखों में खुशी के आंसू छलके। पिता डॉ आशीष सोनी माता कोमल एवम बहन श्रेष्ठा इस सफलता पर गर्वित थे।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,मनोज बड़ोला
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh