छालीवुड एक्टर मोहित साहू ने की युवती की पिटाई : पीड़िता के घर में घुसकर की जबरन मारपीट, शादी कर मुकरने का लगाया आरोप

छालीवुड एक्टर मोहित साहू ने की युवती की पिटाई : पीड़िता के घर में घुसकर की जबरन मारपीट, शादी कर मुकरने का लगाया आरोप

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छालीवुड एक्टर मोहित साहू द्वारा युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि, एक्टर मोहित साहू उसे उज्जैन लेकर गया और जबरन शादी की। वापस रायपुर आने के बाद वह शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी कहा कि, मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी और उसे अलग-अलग रख रहा था। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

युवती ने बताया कि मोहित साहू ने शादी के नाम पर उसे उज्जैन ले जाकर मजबूर किया और बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और युवती को अलग रखा और लगातार दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनाई। युवती ने बताया कि, मोहित साहू के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मोहित साहू घर में घुसा और मारपीट की। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवायी।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को मामले की गंभीरता का पता चला और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की तह तक जाँच की जाएगी।

Chhattisgarh