राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 22 जनवरी। अस्मिता खेलो इंडिया महिला राष्टी्रय भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) लीग स्पर्धा यादव फार्म हाउस मोदी नगर (उत्तरप्रदेश) में आयोजित भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) स्पर्धा में राजनांदगांव जिला जयभवानी व्यायाम शाला स्टेडियम समिति मेंं अभ्यासरत छ.ग. के टीम से सोनाली यदु 63 किलोग्राम वजन समूह मे सिल्वर मेंडल प्राप्त की।

अस्मिता खेलो इंडिया स्पर्धा के संबंध में राजनांदगांव भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि सोनाली यदु 76 किलोग्राम स्नेच व 99 किलोग्र्राम क्लिीनजर्क कुल 175 कि.ग्रा. वजन उठाकर अस्मिता खेलो इंडिया लिग स्पर्धा में सिल्वर मेंडल पर अपना कब्जा की वही 23 वीं सिनियर राज्य स्तरी भारोत्तोलन प्रतियोगिता रायपुर में आयोजित की गई थी।
जिसमें रेहान खान ने 94 कि.ग्र. वजन समूह में 125 कि.ग्रा. स्नेच व 152 कि.ग्र.क्लिीनजर्क कुल 277 कि.ग्रा. वजन उठाकर अपने वजन समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेंडल पर अपना कब्जा जमायां । वही सूरज रामटेके, आर्दश जैम्स, ऋषिराज देवांगन व शेख मिरान ने चौथे स्थान पर रहें।


