किसानों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे राज्य सरकार — विपिन यादव 

किसानों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे राज्य सरकार — विपिन यादव 

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 22 जानवर

राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक असंवेदनशीलता और किसानों के अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस कमेटी, राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें राज्य सरकार को जनहित में आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई।

ज्ञापन में किसान, मजदूर और आम जनता से जुड़े ज्वलंत विषयों को मजबूती से रखा गया और तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना पड़े, यह किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए शर्मनाक है।

राज्य सरकार को किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान संकट नीतिगत लापरवाही और प्रशासनिक विफलताओं का परिणाम है। खाद की बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है और किसान आर्थिक संकट में धकेले जा रहे हैं।
ज्ञापन सौपने के दौरान पूर्व विधायक छन्नी साहू, मनरेगा बचाओ संग्राम के राजनांदगाव जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व जिला अध्यक्ष पद्म कोठारी एवं भागवत साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, महामंत्री थानेश्वर पाटिला, राहुल तिवारी, पंकज बाँधव, रितेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमरे, टिकेश्वर, धर्मेन्द्र साहू, हरीश भंडारी, चुम्मन साहू, शिशुपाल भारती, नरेश करसे, जितेंद्र भाटिया, रामजी तराने, विपत साहू, डोमार साहू, परस राम साहू, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अंत में विपिन यादव ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र संवेदनशील एवं ठोस निर्णय नहीं लिए, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी। यह संघर्ष सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, मजदूरों के अधिकार और जनहित की रक्षा का निर्णायक अभियान है।

Chhattisgarh