(धनराज जैन बेलगांव) बेलगांव डोंगरगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 24 जनवरी - आज टीचर्स एसोसिएशन राजनांदगांव ने दुर्ग संभाग प्रभारी शैलेन्द्र यदु राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा के नेतृत्व में डॉ रमन सिंह जी (विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर शिक्षक LB संवर्ग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।
विधानसभा अध्यक्ष शिक्षक LB संवर्गो के बिषयो को गंभीरता पूर्वक सुनकर शिक्षा सचिव कोमल सिद्धार्थ परदेशी जी से दूरभाष में बात किया सचिव से दूरभाष से चर्चा में त्वरित पदोन्नति की प्रक्रिया प्रांरभ करने को कहा संभावना है जल्द ब्याख्यातो को सौगत मिलेगा ।
संघ ने प्राचार्य पदोन्नति के शेष रिक्त पदों पर प्रक्रिया पूर्ण कर अविलंब पात्र व्याख्यातों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति व शिक्षक LB संवर्गो की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना विषय पर डॉ साहब से विस्तृत चर्चा किया हुए। शिक्षा सचिव से चर्चा किया।
डॉ साहब से संघ ने पूर्व में मुलाकात के बाद प्राचार्य पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण हुआ। डॉ साहब को एल.बी संवर्गो के लगातार हुए पदोन्नति के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज डॉ साहब से मुलाकात में संगठन के संभाग प्रभारी शैलेन्द्र यदु, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा, जिलाकोषाध्यक्ष हंस मेश्राम, जिला संगठन के मार्गदर्शक विद्यानंद डोंगरे, संगठन के सक्रिय एवं पुराने साथी संतोष टेमरे ,जिला प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा आदि साथ रहे।
धनराज जैन बेलगांव

