राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 25 जनवरी। स्वदेशी मेले के चतुर्थ दिन में आज शहर की जनता ने मेले की ओर रुख किया,जिसके कारण आज मेले की रौनक बढ़ गई ।मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख ने कहा कि स्वदेशी का उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना है और विदेशी वस्तुओं की .उपयोगिता को समाप्त करना है । श्री पारख ने कहा कि स्वदेशी अपना कर देश स्वालंबी बना है ।
उन्होंने कहा कि हम जब स्वदेशी सामान खरीदते हैं तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है,खूबचंद पारख ने जोर देकर कहा कि मोदी जी 11 वर्षों से देश की बागडोर संभाल रहे हैं, तब से भारत की स्वदेशी प्रणाली मजबूत हुई है, रक्षा के क्षेत्र में भी हम अब मिसाइल बनाकर निर्यात कर रहे हैं ।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि रायपुर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि मोदी जी के देश की बागडोर संभालने के बाद स्वदेशी को प्रोत्साहन मिला है और यहां के लघु उद्योग कुटीर उद्योग मजबूत हुए हैं अब हम गर्व से कह सकते है कि हम चीन और अमेरिका पर निर्भर नहीं है ।
मैंने कहा कि ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया और अब वह स्वयं ही टैरिफ हटाने पर विचार कर रहे हैं यह स्वदेशी की ताकत का संदेश है ।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने स्वदेशी उत्पादों के आयोजन की प्रशंसा करते हुए मेले के प्रबंधक सुब्रतो चाकी मैं स्वदेशी मेल को पूरे प्रदेश में विस्तार दिया है । जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में स्वदेशी का मान सम्मान तेजी से बड़ा है ।
कार्यक्रम में राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत स्वदेशी की ओर तेजी से बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि अब लोगों के अंदर देशभक्ति के भाव जागृत हुए हैं उन्होंने कहा कि कबड्डी और खो – खो में भारतीय संस्कृति की पहचान देखने को मिलती है ।
चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि हमारी भावना एवं संस्कृति .हमारे खेलों में परिलक्षित होती है, जहां कबड्डी में खिलाड़ी फिर से जिंदा हो सकता है वही क्रिकेट में एक बार आउट होने के बाद वापस खिलाड़ी नहीं आ सकता ।
कार्यक्रम का सफल संचालन विजय मानिकपुरी ने किया स्वागत प्रतिवेदन योगेश बागड़ी एवं आभार प्रदर्शन मेले के संयोजक विनोद डढडा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,मेले के प्रबंधक सुब्रतो चाकी, विष्णु साव ,रवि सिन्हा,राजकुमार शर्मा, किशुन यदु, विनय शर्मा, मनोज निर्वाणी, पूर्णिमा साहू, सुधा पवार, राजा मखीजा शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

