गणतंत्र दिवस की बेला पर स्वदेशी मेले में सुशील कोठारी करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस की बेला पर स्वदेशी मेले में सुशील कोठारी करेंगे ध्वजारोहण

 राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 25 जनवरी। भारतीय विपणन संघ द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के पांचवें दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 10  बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सवेरा संकेत के प्रधान संपादक सुशील कोठारी जी ध्वजारोहण करेंगे ।

 मेले के संयोजक विनोद ढड्डा एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष योगेश बागड़ी ने बताया की आज 26 जनवरी को संध्या 7:00 बजे मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आस्था ,युगांतर गायत्री,नीरज पब्लिक स्कूल के बच्चों का देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य का गरिमामई आयोजन रखा गया है। 

 प्रेस क्लब के सदस्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर भारत माता की आरती करेंगे

राजनांदगांव स्वदेशी मेले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद  द्वारा प्रतिदिन भारत माता की आरती का आयोजन रात्रि 8 बजे किया जाता है ।

आज पंचम दिन प्रेस क्लब के पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित किया गया है जिसमें सभी के साथ मिलकर भारत माता की आरती का गायन किया जाएगा ।

Chhattisgarh