ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ) 29 जनवरी।
(प्रकाश जैन)
ब्यावर पुलिस ने फटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली 4 बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त कर ऐसे मनचलों पर नकेल कसी है।
ब्यावर जिला एसपी रतनसिंह के विशेष निर्देश पर सिटी थाना यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फटाखे से भी तेज आवाज में नगर में निरंतर चल रही बुलेट मोटर साइकलो पर शिकंजा कसते हुए 04 बुलेट को जब्त कर पुलिस के मंसूबे बता दिए है कि अब इन बुलेट वालों की खैर नहीं है।
अवैध रूप से साइलेंसर में बदलाव कर दहशत फैलाने पर की गई पुलिस ने कार्रवाई की।जब्त बुलेट्स पर नियमानुसार कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।ट्रैफिक विभाग के हैडकांस्टेबल मंगलसिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर
अवैध साइलेंसर व तेज आवाज निकालने वालों बुलेट चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

