महासमुंद(अमर छत्तीसगढ) । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जिला प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी से तस्करों के हौसले पस्त होने लगी है। गुरुवार की सुबह ओडिशा से जिले के सीमा से लगे सोसायटियों में खपाने लाया गया 540 कट्टा धान से भरा ट्रक टेमरी चेक पोस्ट में पकड़ा गया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक दिलचस्प मंज़र भी देखने को मिला। टेमरी नाका कर्मचारियों ने जब रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 MF 7223 को पकड़कर इसकी जानकारी एसडीएम को दी, तो ट्रक को कोमाखान थाना ले जाया जा रहा था। इसी बीच पटपरपाली पेट्रोल पंप के पास ट्रक का डीजल खत्म हो गया, जिससे ट्रक वहीं खड़ा रह गया। मजबूरी में ट्रक चालक ने हाथ खड़े कर दिए।
नाके पर तैनात नगर सैनिक ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मंडी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अपने पैसे से 20 लीटर डीजल डलवाकर ट्रक को बागबाहरा मंडी तक पहुंचाया गया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने साफ किया है कि ओडिशा सीमा से हो रही धान तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी तस्कर को बक्शा नहीं जाएगा।

