राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 30 जनवरी।
राष्ट्रपिता पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के तत्वावधान में किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना एल.बी. नगर ब्लॉक के ग्राम चारभाठा में आयोजित किया गया।
जिसमें मनरेगा योजना को बचाने तथा धान खरीदी से वंचित किसानों के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
इसके पश्चात उपस्थित नेताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू (ब्लॉक प्रभारी) भी मौजूद रहे।
धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इसे कमजोर किया जा रहा है। वहीं धान खरीदी की समय-सीमा कम होने के कारण अनेक किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस अवसर पर नरेश उइके (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एल.बी. नगर), रामछत्री चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), महेश सेन (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस), भावेश सिंह (पूर्व जनपद अध्यक्ष), हीरा सोनी (पूर्व अध्यक्ष), प्रीति वैष्णव (जन सदस्य), बिट्टू भाटिया, प्रदीप पटेल, अमित अग्रवाल, गौतम वर्मा, राकेश सिन्हा सहित बाघनदी मंडल एवं एल.बी. नगर मंडल के अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में �

