राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 30 जनवरी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले के पूज्य माता-पिता की स्मृति में लेवर कालोनी मैदान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा प्रारंभ होने से पहले दिन वार्ड के हनुमान मंदिर से कथास्थल लेवर कालोनी दशहरा मैदान के लिए भव्य कलशयात्रा निकाली गई।
बाजे-गाजे के साथ निकाली गई इस कलशयात्रा मे श्री पिल्ले द्वारा सिर में श्रीमद भागवत पोथी धारण किए हुए थे व कलश यात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सनातन धर्म की जयकारा लगाते हुए भजन- कीर्तन का गान कर माहौल को धर्ममय बना रहे थे।

माता द्वारा सही संस्कार देने से धुंधकारी जैसे पुत्र नहीं होता
पिल्ले परिवार की कुल देवी मां पेदुम्मा के आशीर्वाद से लेवर कालोनी में 29 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित उक्त श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री जी ने पहले दिन गौ- कर्ण की कथा सुनाई। जिसमें कथावाचक ने कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां होती है।

