राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 31 जनवरी।
प्रेस क्लब राजनांदगांव में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस ने मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ व्यापक आंदोलन की घोषणा की। इस अवसर पर बताया गया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा 12 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य “युवा महा पंचायत” का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस राजनांदगांव प्रभारी आदिल आलम खेरानी, सह-प्रभारी एनी पिटर, ग्रामीण प्रभारी संदीप बोरा सहित शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा, जिला ग्रामीण युवा अध्यक्ष महेश सेन, प्रदेश महासचिव मानव देशमुख एवं प्रदेश सचिव पवन तिवारी ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

नेताओं ने बताया कि महा पंचायत में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से शामिल होंगे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवा महा पंचायत के माध्यम से मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा तथा चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके युवाओं को आगे लाकर भविष्य में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सोनी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभ निर्मलकर, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मालेकर, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश निर्मलकर, शिवम गड़पाले, जिला महासचिव रवि साहू, दुर्गेश सिंह एवं ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

