बोर्ड परीक्षा में जिले में टाप करने वाले विद्यार्थीयों को मिलेगा डॉ. अम्बेडकर एवं सावित्री बाई फूले स्मृति पुरस्कार

बोर्ड परीक्षा में जिले में टाप करने वाले विद्यार्थीयों को मिलेगा डॉ. अम्बेडकर एवं सावित्री बाई फूले स्मृति पुरस्कार

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 31 जनवरी।
 
भारतरत्न डॉ0 बाबा साहब अंबेडकर जी एवं भारत की प्रथम महिला आध्यापिका सावित्री बाई फूले  जी की स्मृति मे ंक्रमशः 12वीं बोर्ड एवं 10वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में राजनांदगॉव जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अब प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जायेगा।

उक्ताशय की घोषणा राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव एवं वरिष्ठ अध्यापक तथा राजनांदगॉव बौद्ध समाज के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार भालाधरे के साथ संयुक्त रूप से आज प्रातः मोतीपुर स्थित अपने निज निवास पर विचार विमर्श के बाद की है।

महापौर ने बताया है कि वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 से, जिले के मेधावी छात्रों को यह पुरस्कार देना प्रारंभ किया जायेगा, जिसमें 12वीं बोर्ड में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भारतरत्न डॉ0 बाबा साहब अम्बेडकर स्मृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा जिसके अंतर्गत दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह दिया जायेगा।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं बोर्ड में जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्री बाई फूले की पुण्यस्मृति में दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त पुरस्कार राशि संस्कारधानी के वरिष्ठ अध्यापक तथा बौद्ध समाज राजनांदगॉव के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार भालाधरे के सौजन्य से प्रतिवर्ष प्रदान की

Chhattisgarh