3 मुमुक्षु बहने बनेगी संयम पथ की पथिकराम गुरु के मुखारविंद से होगी जैन भगवती दीक्षा

3 मुमुक्षु बहने बनेगी संयम पथ की पथिकराम गुरु के मुखारविंद से होगी जैन भगवती दीक्षा


उदासर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 31 जनवरी।
अक्षय संयम महोत्सव 2026 ~ गंगाशहर-भीनासर में अक्षय तृतीया एवं दीक्षा महोत्सव में तीन युवतियां संयम मार्ग को स्वीकार कर जैन साध्वियां बनेगी।


हुक्म संघ के नवम पट्टधर,जन-जन की आस्थाओं के केंद्र, उत्क्रांति प्रदाता,युग निर्माता,परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा की महत्ती कृपा से गंगाशहर – भीनासर (राज.) में अक्षय तृतीया का पावन प्रसंग कर साथ 23 अप्रैल 2026 को 03 जैन भगवती दीक्षा गुरु भगवन के मुखारविंद से होगी।


अहिंसा प्रचारक एवम परम गुरु भक्त महेश नाहटा ने राजस्थान लहर को बताया कि मुमुक्ष बहन सुश्री विनुषी भंडारी (इंदौर) मुमुक्ष बहन सुश्री यशवी जैन (जयपुर) मुमुक्ष बहन सुश्री एकता जी कातेला (देशनोक) संयम मार्ग पर आरूढ़ होगी ।


मुमुक्षु का ब्यावर में हुआ बहुमान
सांसारिक मोह माया को त्याग कर संयम पथ स्वीकार करने वाली देशनोक की एकता कातेला के ब्यावर पदार्पण पर जैन मित्र मंडल की ओर से स्वागत किया गया।


मेवाड़ी गेट स्थित संस्था कार्यालय आनंद भवन में संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी के नेतृत्व में मुमुक्षु बहन का मोतियों की माला एवम शाल ओढ़ाकर बहुमांन किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनय रांका, निहाल कोठारी,धर्मीचंद ओस्तवाल, अंकुश बोहरा, नौरत बाबेल, गौतम श्रीश्रीमाल कमल खीचा,गौतम बुरड़, नमन श्रीश्री माल महिला मंडल की स्नेहलता श्रीश्रीमाल एवम महिला मंडल की सदस्याएं सहित संस्था सदस्योl उपस्थित थे।

सभी ने मुमुक्षु के साहसिक निर्णय की खूब खूब अनुमोदना की। इस मौके पर समता युवा संघ अध्यक्ष अंकुश बोहरा ने मुमुक्षु के सम्मान में एक गीत प्रस्तुत कर सभा में बांध दिया।


प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,मनोज बडोला
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh