राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) , 31 जनवरी ।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज डोंगरगढ़ के भाजपा नेता नीरज यादव द्वारा सोशल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए नीरज यादव को दुरभाष पर चर्चा कर पार्टी के अनुशासन की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, परन्तु नीरज यादव ने संगठन के अनुशासन की परवाह नही कि जिसके कारण जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने तत्काल नीरज यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है, जिसका निलंबन आदेश आज दिनांक को जारी किया गया ।
श्री राजपूत ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि
भारतीय जनता पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ द्वारा वरिष्ठ नेताओ के प्रति अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की पूंजी है, इसलिए किसी भी प्रकार की अनुशासन हीनता बिलकुल बर्दाश्त नही जाएगी, इसलिए कार्यकर्ताओ को सोशल मिडिया या बातचीत मे संगठन के प्रति विरोधाभास टिप्पणी से बचने की नसीहत कोमल सिंह राजपूत ने दी है।

