चेराई जोधपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 31 जनवरी। राजस्थान के जोधपुर जिले के समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी सिसोदिया परिवार सूरजमल एवं सुरेश कुमार सिसोदिया गुड्डू की पहल पर कल ग्राम में स्थापित एवं प्रारंभ होने जा रहे महावीर लाइब्रेरी चेराई का उद्घाटन परिवार की वरिष्ठ सुश्राविका जैन धर्मावलंब श्रीमती शांति देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय रानी दान सिसोदिया के कर कमल से संपन्न होगा ।

चेराई के शहीद गंगाराम स्मारक के सामने स्थित भवन में कल रविवार को सुबह 11:00 बजे शुभारंभ होगा । सूरजमल, सुरेश कुमार सिसोदिया गुड्डू ने इस अवसर पर सभी की उपस्थिति की अपील की है। सिसोदिया परिवार की इस अनुकरणीय पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है । वरिष्ठ पत्रकार सी एल जैन सोना आयोजक सिसोदिया परिवार को बधाई दी है ।


