राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 1 फरवरी।
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट किया प्रस्तुत
जिले में विभिन्न वर्गों ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया की जाहिर
सरकार का यह बजट दूरदर्शी एवं दूरगामी बजट : व्यापारी श्री राधेश्याम गुप्ता
डिजिटल, क्रिएटिव और तकनीकी कौशल सीखने के नए अवसर : विद्यार्थी भौतिकी शोधकर्ता डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू
किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में यह बजट होगा लाभकारी : कृषक श्री एनेश्वर वर्मा
देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होने से आयुर्वेद चिकित्सा एवं ज्ञान को मिलेगा बढ़ावा : आयुर्वेदिक डॉ. निलेश गढ़ेवाल
7 उच्च गति वाले रेल कार्रिडोर विकसित होने पर आवागमन में मिलेगी सुविधा : युवा विनय साहू
मेगा टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना होने से खादी, हथकरघा, हस्तशिल्प को मिलेगी मजबूती : श्री लक्ष्मी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित मेढ़ा डोंगरगढ़ के प्रबंधक श्री चन्द्रकुमार देवांगन
स्वसहायता उद्यम शी मार्ट स्थापित होने से समूह की महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से सक्षम : लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद
सरकार द्वारा स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना प्रशंसनीय : व्यापारी करण साहू
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। कर्तव्य भवन में तैयार यह बजट कर्तव्यों से प्रेरित है।
जिनमें देश में आर्थिक विकास को तेज करना और उसकी गति बनाए रखना, भारत की समृद्धि के पथ में सशक्त साझेेदार बनाने के लिए लोगों की आकांक्षाएं पूरी करना और उनकी क्षमता बढ़ाना तथा सरकार की सबका साथ सबका विकास के दृष्टिकोण से संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। केन्द्रीय बजट की जिले में चर्चा रही और विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। जिले के व्यापारी श्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह बजट दूरदर्शी एवं दूरगामी बजट है।
रवि सिन्हा पार्षद एवं अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, ने आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को “विकसित भारत” की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है, बजट सर्वस्पर्शी है जिसमें मध्यम वर्ग, युवा, किसान और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

केंद्रीय बजट में कस्टम्स ड्यूटी और कर संरचना से जुड़ी अहम राहतों को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बिंदल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाएं उद्योगों के लिए उत्पादन, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने वाली साबित होंगी।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को देश के सभी वर्गों के लिए हितकारी और समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के हर तबके किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं।

