धर्मांतरण पर एक्शन : लकवाग्रस्त व्यक्ति की बीमारी ठीक करने और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

धर्मांतरण पर एक्शन : लकवाग्रस्त व्यक्ति की बीमारी ठीक करने और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 1 जनवरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्म परिवर्तन कराने वाली 2 महिला आरोपिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिला लकवाग्रस्त व्यक्ति के घर में आकर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी।

घटना की शिकायत मिलने पर दुर्ग पुलिस ने दोनों महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार महिलाओं का नाम सारिका डाडिंगे और प्रियंका साईमन है। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया रूखमणी पाण्डेय 36 वर्ष निवासी पदमनगर चरोदा, वार्ड क्रमांक 19 ने थाना पुरानी भिलाई में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश किया। शिकायत में बताया गया कि गया कि वह घरेलू व खाना बनाने का कार्य करती है।

शिकायत के मुताबिक, 25 जनवरी (रविवार) को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आईं, जिनके द्वारा ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने वं आर्थिक सहायता मिलने का लालच दे रही थी। शिकायतकर्ता महिला द्वारा सहमति नहीं देने पर दोनों महिलाएं चली गई थी।

दोनों महिलाएं फिर से प्रार्थिया के घर आये और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने व बेटी की शादी में सहयोग देने का प्रलोभन दिया। प्रार्थिया व परिजनों द्वारा इसका विरोध किया।

तत्पश्चात प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 299 बीएनएस व धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Chhattisgarh