राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 2 फरवरी। स्टेट स्कूल ग्राउंड राजनांदगांव में 22 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित स्वदेशी मेला में इस वर्ष स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता दी गई।
मेले को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों के तहत स्वच्छता प्रहरी के रूप में उल्लेखनीय योगदान देने पर राजनांदगांव दक्षिण मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य हकीम खान को सम्मानित किया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें सम्मानित करते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज को स्वच्छ और स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ाते हैं। साथ ही महापौर मधुसूदन यादव एबीस ग्रुप के चेयरमैन बहादुर अली भी मंच पर उपस्थित थे।

