माता-पिता के छलके आंसू, मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

माता-पिता के छलके आंसू, मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 2 फरवरी। श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर के तत्वावधान में लालबाग स्थित सिंधु भवन में सुंदर तरीके से मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम किया गया ।

माता-पिता को ऊँचे आसान के बिठाकर उनकी पूजा अर्चना किया गया फिर आरती की थाली लेकर माता-पिता का आरती किया गया । यह भावविभोर दृश्य देख माता-पिता के साथ बच्चों के आंखों से आंसू बहने लगे ।

इस सुंदर आयोजन में मन्नुमल मोटलानी अध्यक्ष-पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर, ब्रम्हानंद बजाज अध्यक्ष सिंधी पंचायत झूलेलाल नगर, पूर्व पार्षद गुरुमुखदास वाधवा, लोकचंद लहरवानी, आवतराम तेजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, प्रकाश वाधवानी, लक्ष्मीचंद आहूजा सहित गणमान्य लोग सम्मिलित हुए ।

साहू ने बताया कि राजनांदगांव जोन में अब तक दो सौ अस्सी से अधिक स्थानों में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया जा चुंका है तथा 14 फरवरी तक 500 स्थानों तक करने का लक्ष्य है ।

इस आयोजन में मुख्य रूप से रमेश भोजवानी, हरीश कटियारा, टहलूराम साहू, हेमंत देशमुख, महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष एरिना चंद्रवंशी, शिखा डेमबानी, प्रियल डेमबानी, नीतू लहरवानी, रानी कटियारा, सुषमा भोजवानी, भूमि गिड़लानी, जया जयसिंघानी, कोमल ललवानी, सरिता भोजवानी, रेशमा कटियारा, भाविका चिचेरिया, ममता बजाज, रेखा बहन आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Chhattisgarh