नानेश पट्टधर जैनाचार्य श्री विजयराज जी महाराज का 2026 चातुर्मास ब्यावर कराने हेतु जत्था जायेगा गुरु चरणों में… होली चातुर्मास पर विजय गुरुदेव संघ चातुर्मास की घोषणा करेंगे

नानेश पट्टधर जैनाचार्य श्री विजयराज जी महाराज का 2026 चातुर्मास ब्यावर कराने हेतु जत्था जायेगा गुरु चरणों में… होली चातुर्मास पर विजय गुरुदेव संघ चातुर्मास की घोषणा करेंगे

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 3 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
जैन धर्म की दिव्य विभूति, नानेश पट्टधर, संयम सुमेरु प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य प्रवर श्री 1008 श्री विजय राज जी महाराज के आगामी 2026 के वर्षाकालीन चातुर्मास ब्यावर नगर में करवाने हेतु श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ का एक विशेष जत्था श्री विजय गुरु के श्री चरणों में गढ़ सिवाना जायेगा।


श्री साधुमार्गी शांत क्रांति संघ से जुड़े युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि श्री विजय गुरु के होली चातुर्मास के मौके पर ब्यावर से श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष समाज सेवी संपतराज ढेड़ीया के नेतृत्व में आगामी 06 मार्च को एक विशेष जत्था मेवाड़ी गेट बाहर जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन से जय जयकारों के बीच रवाना होगा।


जैन ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे जत्था को
संघ महामंत्री कमल छलानी ने बताया कि 06 मार्च को अलभोर ब्यावर से जाने वाले 121 सदस्यों के इस विशेष दल को जैनाचार्य विजय राज मार्ग से संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भाभाशाह राजेंद्र कर्णावट जैन ध्वज दिखाकर प्रभु महावीर व नाना गुरु ,विजय गुरु,जितेश गुरु की जय जय कारों के बीच रवाना करेंगे।


वर्षावास की करेंगे पुरजोर विनती
संघ प्रमुख भामाशाह हुक्मीचंद सिंगी ने अमर छत्तीसगढ़ से खास बातचीत में बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री विजय गुरु के होली चातुर्मास के पावन मौके पर संघ के देश भर में विचरण कर रहे साधु संतों एवम महासती मंडल एवम जैनाचार्य प्रवर व उपाध्याय प्रवर 2026 के वर्षा कालीन चातुर्मास स्वयं जैनाचार्य प्रवर एक विशेष धर्म सभा में खोलेंगे।

इस मौके पर ब्यावर एवम प्रवासी ब्यावर संघ पूज्य गुरु भगवन् एवम उपाध्याय प्रवर का 2026 का चातुर्मास ब्यावर करवाने हेतु धर्म सभा में पुरजोर विनती करेगा।

ब्यावर संघ से संघ अध्यक्ष संपतराज ढेड़ीया, वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद कुमावत,प्रकाश जैन,महिला मंडल महामंत्री पूजा छलानी,संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमराज सोमावत सहित संघ प्रमुख धर्म सभा में संघ की ओर से पूज्य गुरु भगवन को ब्यावर पधारने की एवम 2026का वर्षावास ब्यावर ही करने की भाव भरी विनती करेंगे।


अनेक संघ की तमन्ना गुरुदेव का वर्षावास उनके नगर में हों देखो लॉटरी किसके खुलती है
वाणी के जादूगर जैनाचार्य प्रवर के आगामी चातुर्मास को लेकर ब्यावर सहित जोधपुर,भीलवाड़ा,सूरत, दिल्ली,उदयपुर सहित अनेक संघों की जोरदार विनतीयां है।

देखो होली चातुर्मास पर गुरुदेव किस संघ की भावना को प्रबल करते हुए उनको ये सुअवसर प्रदान करते है। गड़ सिवाना होली चातुर्मास होने से ब्यावर के श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओ को ये आस है कि गुरु भगवन के चातुर्मास की लॉटरी अवश्य ही उनके ही लगेगी।

उल्लेखनीय रहें कि ब्यावर संघ एवम प्रवासी ब्यावर चेन्नई वासियों ने 02 बार भारी तादाद में सूबे की राजधानी जयपुर पहुंचकर श्री गुरु चरणों में अपनी भावनाओं को अवगत करवा दिया था।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh