महावीर इन्टरनेशनल राॅयल क्षैत्रीय सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के पुरस्कार से सम्मानित

महावीर इन्टरनेशनल राॅयल क्षैत्रीय सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के पुरस्कार से सम्मानित


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 2 फ़रवरी।
महावीर इन्टरनेशनल राॅयल ब्यावर को सर्वश्रेष्ठ क्षैत्रीय केन्द्र के पुरस्कार से नवाजा गया।
कौशल विकास के क्षेत्र में इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
संस्था सचिव अभिषेक नाहटा ने बताया कि आज विजयनगर में आयोजित रीजन कान्फ्रेन्स में संस्था को कौशल विकास के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु महावीर इन्टरनेशनल के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन, उपाध्यक्ष रीजन 3 वीर नरेन्द्र रांका,रीजन सेक्रेटरी वीर ज्ञानचन्द सिंघवी के कर कमलों द्वारा संस्था अध्यक्ष वीर अशोक पालड़ेचा सचिव वीर अभिषेक नाहटा, कोषाध्यक्ष वीर पुष्पेन्द्र चौधरी को प्रदान किया गया।
इन्होने बढ़ाया समारोह का गौरव…
इस अवसर पर विजयनगर ब्यावर संभागीय अध्यक्ष वीर तेजमल बुरड़,संभागीय सचिव वीर रुपेश कोठारी, अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिसरी वीर विनोद चोरड़िया, अजमेर संभागीय अध्यक्ष वीर बाबुलाल
श्रीश्रीमाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर संस्था के वीर दिलीप बी.भण्डारी,वीर पंकज सखलेचा,वीर महावीर नाहर,वीर कमलेश कटारिया,वीर योगेन्द्र मेहता,वीर दिलीप दक,वीर नवीन खटोड सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।


समर कैंप का सफलता पूर्वक आयोजन की ओर गतिशील संस्था…
संस्था कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र चौधरी ने जानकारी दी कि राॅयल ब्यावर अपनी स्थापना वर्ष 2023 से ही प्रति वर्ष कौशल‌ विकास एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से प्रति वर्ष समर केम्प का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है साथ ही समाज सेवा,मानव सेवा,जीव दया,रक्तदान,देहदान आदि क्षैत्रो में भी अपने उल्लेखनीय कार्यों से क्षैत्र में सेवा के पर्याय के रुप में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है।


सेवा कार्य करने का आव्हान…
संस्था अध्यक्ष अशोक पालड़ेचा ने इस उपलब्धि को अपने सभी सक्रिय एवं उर्जावान सदस्यों को समर्पित कर आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों में और ज्यादा समर्पित होने का आव्हान किया।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh