(प्रकाश जैन)
ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 2 फरवरी।
ब्यावर में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने यूजीसी के नए विनियम के खिलाफ पुरजोर विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर कमल रम मीणा को ज्ञापन सौंपा।
उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता का संवर्धन विनियम 2026निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में समिति ने कहा विनियम से शिक्षा क्षेत्र में समानता के बजाय सामाजिक विभाजन बढ़ेगा।
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों व शिक्षकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका रहेगी झूठी व दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर दंड का प्रावधान नहीं होने पर भी चिंता जताई गई।
विनियम से शिक्षा संस्थानों में भय, अविश्वास व तनावपूर्ण माहौल बनने की चेतावनी देते हुए सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने निर्णय पर पुनर्विचार कर विनियम निरस्त करने की मांग की है।

