महारूम खुर्द के सरपंच ने बदली गांव की तस्वीर : अजित महिपाल ने दिया अपने कामों का ब्यौरा, बोले- लोगों के साथ मिलकर विकास करना ही मेरा लक्ष्य

महारूम खुर्द के सरपंच ने बदली गांव की तस्वीर : अजित महिपाल ने दिया अपने कामों का ब्यौरा, बोले- लोगों के साथ मिलकर विकास करना ही मेरा लक्ष्य

राजनाँदगाँव(अमर छत्तीसगढ) 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव जिले के महारूम खुर्द (ठेलकाडीह) के सरपंच अजित महिपाल ने चुनाव जीतने के बाद अपने कामों का ब्यौरा दिया है। उन्होंने बताया कि, रानी अवंतिबाई भवन के छत का निर्माण करवाया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कामों की भी जानकारी दी।

सरपंच अजित महिपाल ने आगे बताया कि, वार्ड नंबर 3 से वार्ड नंबर 5 तक तक सीसी रोड का निर्माण करवाया। इसके साथ ही वार्ड नंबर 13 में मानसिंह से रामेश्वर तक सीसी कम्प्लीट करवाई। PDS भवन में तीन शेड निर्माण, टाइल्स मंच सांस्कृतिक में (भूमिहीन चौक), नंदी महाराज में मंच और लक्ष्मी मंच कम्प्लीट हो चुका है।

आगे के कामों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, स्कूल में तीन शेड लगवाना है। 7 लाख की लागत से नरेगा के तहत नाली निर्माण करवाना है, 3 लाख की लागत से नाली निर्माण (जिला पंचायत) करवाना है। इसके साथ ही गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंचायत द्वारा कई सुविधाएं दी जाएंगी। जो गांव की पहचान को जिले स्तर पर प्रदर्शित करेंगी।

गांव के लिए अपनी विकास के लिए अपने आगे की सोच के बारे में सरपंच अजित महिपाल ने बताया कि, गाँव में वाचनालय, वाईफाई सुविधा, सामूदायिक भवन (जरूरतमंद परिवार के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए), मॉडल हाट बाजार, तालाब किनारे (अमृत सरोवर का निर्माण) करवाना है।

आपको बता दें कि, 24 वर्षीय सरपंच अजित महिपाल ने एमए तक की पढाई की है। महज एक साल में ही उन्होंने गांव के विकास के लिए कई काम करवाए हैं। इसके साथ ही वे गांव की हर समस्या को ग्रामीणों के साथ मिलकर निदान करने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि, सबको साथ लेकर ही गांव को आधुनिकता के साथ जोड़ा जा सकता है। उनका कहना है कि, मुझे मेरे गांव तस्वीर को जिले और राज्य स्तर पर प्रदर्शित करनी है।

Chhattisgarh