वर्द्धमान महाविद्यालय की छात्राओं ने किया राजकीय संग्रहालय, अजमेर का शैक्षणिक भ्रमण

वर्द्धमान महाविद्यालय की छात्राओं ने किया राजकीय संग्रहालय, अजमेर का शैक्षणिक भ्रमण


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी. जी. महाविद्यालय के इतिहास विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं को राजकीय संग्रहालय, अजमेर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।


डॉ लोढ़ा बोले भ्रमण का ध्येय ऐतिहासिक धरोहरों से परिचय करवाना
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना तथा सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।


डॉ पारख ने प्रयास की खुले दिल से की वाहवाही
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने इतिहास विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।


भ्रमण के दौरान छात्राओं ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया,जहां राजपूत कला, प्राचीन मूर्तियाँ, शिलालेख एवं चित्रकला के उत्कृष्ट उदाहरण प्रदर्शित हैं। इन ऐतिहासिक धरोहरों के माध्यम से छात्राओं को अजमेर के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व की गहन जानकारी प्राप्त हुई।


इतिहास विभाग के व्याख्याता कमल किशोर एवं कविता परसोया द्वारा प्रत्येक प्रदर्शनी का महत्व विस्तार से समझाया गया,जिससे छात्राओं की विषयगत समझ और रुचि में वृद्धि हुई। छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh